मुंबई। अमेरिकी नागरिक से शादी करने की इच्छा रखने वाले एक मेजर ने सेना से इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिलने पर बंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
मेजर ने अदालत से अपील की है कि अमेरिकी नागरिक से शादी करने की उसे इजाजत देने के लिए वह सेना को आदेश दे या उसे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाए जिसके लिए वह लाभों को छोडने के लिए तैयार है। सेना की नियमावली के अनुसार यदि कोई अधिकारी दूसरे देश के नागरिक के साथ शादी करना चाहता-चाहती है तो उसे इसके लिए सेना से इजाजत लेनी होगी।





















