कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओबामा के साथ भोज के लिए जावेद एवं शबाना को निमंत्रण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल के साथ सात नवंबर को रात्रि भोज के लिए बॉलीवुड कलाकार जावेद अख्तर और शबाना आजमी को निमंत्रित किया है। सोशल नेटवर्किग साइट टिवट्र पर अभिनेत्री शबाना ने लिखा है, ""प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सात नवंबर को राष्ट्रपति ओबामा के साथ रात्रि भोज के लिए मुझे और जावेद को निमंत्रित किया है।
"" अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ होने वाली इस बैठक को लेकर अभिनेत्री काफी उत्साहित हैं। उन्हें विश्वास है कि ओबामा अपना दूसरा कार्यकाल जरूर पूरा करेंगे। अभिनेत्री ने लिखा है, ""अमेरिका में ओबामा के दूसरे कार्यकाल को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन मुझे विश्वास है कि वह इस पद पर बने रहेंगे।"" उल्लेखनीय है कि ओबामा अपनी भारत यात्रा के लिए छह नवंबर को मुंबई में पहुंच रहे हैं। सात नवंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने आवास पर रात्रि भोज की मेजबानी करने वाले हैं, जबकि आठ नवंबर को राष्ट्रपति भवन में ब़डे भोज का आयोजन किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें