कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेलों की विशेष सुरक्षा : गृह मंत्रालय

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। अगले साल होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों का गृह मंत्रालय ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया है जिसमें अति आधुनिक उपकरणों से लैस विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां एक साथ मिलकर काम करेंगी। अधिकृत सूत्रों के अनुसर अनेक अर्धसुरक्षा बल और विभिन्न खुफिया एजेंसियां एकजुट होकर दिल्ली पुलिस के साथ इन खेलों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहेंगे। दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में काम आने वाले उपकरण के लिए 60 करो़ड रूपए मंजूर किए जा चुके है। सूत्रों ने बताया कि देश के शीष्ाü राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड से कहा गया है कि वे विभिन्न स्टेडियमों की सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए। उन्होंनेे बताया कि स्टेडियम के अलावा विदेश से आने वाले प्रत्येक खिलाडी और अधिकारियों को भी पूरी सुरक्षा दी जाएगी। अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 72 देशों के करीब आठ हजार खिलाडी और करीब एक लाख दर्शकों के आने की संभावना है दिल्ली पुलिस को हाल ही में इन खेलों के लिए 337 नए वाहन स्वीकृत किए गए है। जिसमें 270 मोटरसाइकिलें और 29 वैन शामिल है। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान करीब दो हजार क्लोज सर्किट टेलीविजन लगाए जाएंगे ताकि पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम में सभी गतिविधियों की जानकारी हासिल हो सके।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें