क्वालालंपुर। मलेशिया ने स्पष्ट किया है कि उसका 2019 के एशियाई खेलों की मेजबानी का दावा करने का कोई इरादा नहीं है। यह जानकारी युवा और खेल मंत्री अहम शाबदी चीक ने दी है। मलयेशिया ने ओलंपिक एशिया परिषद को पत्र भेज कर कहा था कि वह 2019 के एशियाई खेलों की मेजबानी का इच्छुक है, लेकिन इन खेलो का भारी बजट होने के कारण सरकार वह खेलों की मेजबानी नहीं चाहता है। चीन में 16वें एशियाई खेल इस साल 12 से 27 नवंबर को जबकि 17वें 2014 में खेल दक्षिण कोरिया में और 2019 में खेलों की मेजबानी के दावेदारों में मलयेशिया के अलावा हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात और वियतनाम शामिल है।
भारत समाचार
एशियाई खेलों की मेजबानी की योजना नहीं : मलयेशिया





















