बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की फिल्म हिस्स 22 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है, मल्लिका इस फिल्म की सफलता के लिए सोमवार को अलाप्पुझा जिले के मनारशाला स्थित विख्यात श्री नागराज में पूजा अर्चना कर फिल्म की कामयाबी की लिए प्रार्थना की। हिस्स फिल्म के निर्माता गोविंद मेनन भी मल्लिका के साथ प्रार्थना की और कहा कि çस्प्लट इमेज पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की लागत 30 करोड रूपए है। यह दुनिया भर की 2,200 स्क्रीनों पर 22 अक्टूबर को प्रदर्शन होने जा रही है। मल्लिका ने इस फिल्म में नागिन का किरदार निभाया है। मेनन ने कहा कि इस फिल्म को हिंदी के अलावा मलयालम में भी बनाया गया है। फिल्म के मलयाली संस्करण को केरल में 29 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। मल्लिका ने पहली बार नागिन का किरदार निभाया है।
भारत समाचार
हिस्स की कामयाबी के लिए मल्लिका पहुंची नागराज मन्दिर





















