चैम्पियंस ट्राफी में पारी की शुरूआत करने को तैयार हूं : मलिक
Sep 15, 2009 9:56 PM
कराची, 16 सितंबर। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक आगामी आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी में पारी की शुरूआत करने को तैयार है, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें यह जिम्मेदारी लंबे समय के लिए सौंपी जाये। मलिक ने कल रात पत्रकारों से कहा कि मुझे पारी की शुरूआत करने में कोई ऎतराज नहीं है। मैंने पहले भी यह जिम्मेदारी निभाई है। मै दो तीन मैचों के लिए ही यह जिम्मा नहीं उठाना चाहता हूं। मुझे 10-12 मैचों के लिए मौका मिलना चाहिए। पाकिस्तान चयनकर्ताओं ने चैम्पियंस ट्राफी के लिए टीम में सिर्फ एक विशेषज्ञ सलामी ब्ाल्लेबाज के तौर पर इमरान नजीर को जगह दी है। मलिक और कामरान अकमल कामचलाउ सलामी बल्लेबाज होगे। मलिक ने कहा कि यदि मुझे 10-12 मैचों में पारी की शुरूआत का मौका मिला तो मै खुद को साबित कर सकता हूं। इससे मै भविष्य में भी पारी की शुरूआत कर सकूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके चयन पर उंगली उठाने वाले लोग गलती पर है क्योकि वह फार्म में है और खुद को साबित कर चुके है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में मुझे दिक्कत आई लेेकिन मेरा फार्म खराब नहीं है। मुझे चैम्पियंस ट्राफी में अच्छे प्रदर्शन का यकीन है। दक्षिण अफ्रीका के हालात में खेलना मुझे आता है।