नई दिल्ली। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने कल घोषणा की कि राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले रेलवे के हर खिलाडी को दस लाख रूपए का नकद ईनाम और प्रमोशन दी जाएगी।
अब तक इन खेलों में रेलवे की निशानेबाज अनिसा सईद और पहलवान संजय तथा राजेन्द्र स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। तीनों खिलाडियों को बधाई देते हुए बनर्जी ने कहा कि भारतीय रेलवे को इन तीनों पर गर्व है और इन्हें एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।





















