कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रोजगार देने वाले शहरों में रांची और पुणे अव्वल

नई दिल्ली। पुणे और रांची वित्त वर्ष 2010-11 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले शहर के रूप में उभरे है। उद्योग मंडल एसोचैम के अनुसार, कुल रोजगार सृजन में मझोले शहर (टायर-टू) में पुणे 19.5 फीसद हिस्सेदारी के साथ पहले पायदान पर रहा।
इसके बाद क्रमश: लखनऊ (14.3 फीसद) और पुडुचेरी (10.5 फीसद) का स्थान रहा। अध्ययन से कहा गया है कि आलोच्य अवधि के दौरान पुणे में जिन क्षेत्रों में सर्वाधिक रोजगार का सृजन हुआ, उनमें आईटी, आईटी संबद्ध सेवा, बैकिंग, शिक्षा और वाहन क्षेत्र शामिल है। अपेक्षाकृत छोटे शहरों (टायर-टू) में रांची 16.8 फीसद हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद क्रमश: मेंगलोर और मैसूर का स्थान रहा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें