झारग्राम (पश्चिम मेदिनीपुर)। माकपा के एक स्थानीय नेता की संदिग्ध माओवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी और उसके एक सुरक्षाकर्मी को घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लगभग दस सशस्त्र माओवादियों का गुट सिल्दा हाई स्कूल में घुसा और माकपा नेता और स्कूल के क्लर्क अनंत मुखर्जी के पेट और सिर में गोली मार दी। मुखर्जी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुखर्जी के एक सुरक्षाकर्मी को भी हमलावरों ने घायल कर दिया।





















