नई दिल्ली। देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय कार स्विफ्ट वन मिलियन संस्करण के तहत विशेष माडल गुरूवार को पेश किया।
इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.83 लाख रूपए है। कंपनी इस संस्करण में केवल 1,000 कारे पेश करेगी। कंपनी के प्रबंध कार्यकारी अधिकारी मयंक पारीक ने कहा, यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। स्विफ्ट का सीमित संस्करण उन ग्राहकों के लिए एक तोहफा है जिन्होंने मारूति की यात्रा में मजबूूत योगदान किया है। यह कार सिर्फ पेट्रोल संस्करण में होगी और यह एक ही काले रंग में पेश की जाएगी। मयंक पारीक ने बताया कि एक वर्ष के कंपनी के 10 लाख अर्थात एक मिलियन कारे बेचने के अवसर पर स्विफ्ट का विशेष संस्करण पेश करने की घोष्ाणा की गई है। कंपनी ने पिछले साल पहली बार एक वर्ष से कम अवधि में 10 लाख कारे बनाई थी जबकि कंपनी की वार्षिक क्षमता आठ लाख कारों की है।
भारत समाचार
मारूति ने लॉन्च किया स्विफ्ट का स्पेशल एडीशन





















