कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अल-कायदा को मदद पहुंचा रहे हैं एशियाई सटोरिए

लंदन। मैच फिक्सिंग के जरिए करो़डों डॉलर की अवैध कमाई करने वाले एशियाई सटोरिए परोक्ष रूप से अल-कायदा जैसे अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं।
ब्रिटेन के समाचार पत्र "डेली एक्सप्रेस" के मुताबिक मेट्रोपॉलिटन पुलिस और स्कॉटलैंड यार्ड जैसी एजेंसियों ने ब्रिटेन की गुप्तचर संस्थाओं को सचेत कर दिया है। पत्र ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि एशियाई सटोरिए, जिनका एक ब़डा तबका पाकिस्तान से जु़डा है किसी न किसी रूप में आतंकवादी संगठन को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं। पत्र ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ""पाकिस्तान का कट्टरपंथी समुदाय वहां के अंडरवल्र्ड के साथ जु़डा हुआ है। अंडरवल्र्ड के लोगों का सट्टेबाजी में शामिल होने के सबूत मिले हैं। इस आधार पर यह अंदेशा बना हुआ है कि एशियाई सटोरिए, खासकर पाकिस्तान के अंडरवल्र्ड के लोग अपनी अवैध कमाई से अल कायदा जैसे आतंकवादी संगठन को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं।""
पत्र ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि क्रिकेट सट्टेबाजी में दुबई और मध्य पूर्व के अन्य शहरों में अड्डा बनाए बैठे पाकिस्तान के अंडरवल्र्ड के लोगों के शामिल होने के सबूत मिले हैं। ये लोग भारत सहित कई देशौं में हमले और तो़डफो़ड की वारदातों में शामिल रहे हैं। ऎसे में इनके द्वारा अल-कायदा जैसे संगठन को आर्थिक मदद पहुंचाने की बात को स्वीकार किया जा सकता है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें