कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मोहाली की जंग भारत 24 रनों से हारा

मोहाली। शेन वाटसन के आलराउंडर प्रदर्शन (49 रन और तीन विकेट) तथा बाये हाथ के तेज गेंदबाज डग बोलिगर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया ने कल यहां सात मैचों की सीरीज के चौथे वनडे मे भारत को 24 रनों से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली।
इस हार के साथ ही आईसीसी की वनडे मैचों की रैकिंग मे शीर्ष पर पहुंचने का भारत का सपना अधूरा रह गया। 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम अपने कोटे का पूरा ओवर भी नहीं खेल सकी और 46.4 ओवर में 226 रन बनाकर आउट हो गई। इससे पहले कैमरून व्हाइट के 62, कप्तान रिकी पोटिंग के 52 रनों की मदद से आस्ट्रेलिया ने 49.2 ओवर में 250 रन बनाए थे। भारतीय बल्लेबाजों में कोई भी अर्द्धशतक बनाने में असफल रहा।
भारत की ओर सचिन तेंदुलकर ने सबसे अधिक 40 रन बनाये और वह अपने सत्रह हजार के जादुई आंकडे से मात्र सात रन दूर रहे गए। सचिन के अलावा हरभजन सिंह ने 31, वीरेंद्र सहवाग ने 30 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 26 रन बनाये। आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंजर और वाटसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वाटसन का उनके आलरांउडर प्रदर्शन के लिए "मैन ऑफ मैच" का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिन और सहवाग की जोडी ने भारत को तेज शुरूआत दिलायी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोडे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें