कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मेघालय में परिवहन अधिकारी अगवा

शिलांग। मेघालय में प्रतिबंधित संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के सदस्यों ने एक सरकारी अधिकारी और उनकी ग़ाडी के चालक को अगवा कर लिया है। जिले के पुलिस प्रमुख सिल्वेस्टर नोगतिंगर ने आईएएनएस को बताया, ""जीएनएलए के लगभग पांच सदस्यों ने मिलकर ईस्ट गारो हिल्स जिले के जिला परिवहन अधिकारी आर. सिंगकोन और उनके ड्राइवर को गुरूवार रात विलियमनगर स्थित उनके आधिकारिक आवास से अगवा कर लिया।"" पुलिस के अनुसार ग़ाडी के चालक की पहचान नहीं कर पाई है। इससे पहले सिंगकोन के मोबाइल पर जीएनएलए ने एक संदेश भेजकर 60 लाख रूपये की फिरौती मांगी थी। जिले के पुलिस प्रमुख ने बताया कि सिंगकोन को छु़डाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें