नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो सेवा में शनिवार को 2.76 किलोमीटर का और विस्तार हो गया।
अब मेट्रो द्वारका के सेक्टर 21 तक जाएगी। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता के अनुसार नोएडा और आनंद विहार से चलने वाली मेट्रो पहले द्वारका सेक्टर नौ तक जाती थीं। अब ये दोनों मेट्रो दो नए स्टेशनों द्वारका सेक्टर आठ और द्वारका सेक्टर 21 तक जाएंगी। प्रवक्ता ने बताया, ""विस्तार किए गए मेट्रो खंड पर द्वारका सेक्टर 21 से पहली मेट्रो शनिवार सुबह छह बजे रवाना की गई।""
उल्लेखनीय है कि नए स्टेशनों के शुरू होने से अब मेट्रो के परिचालन नेटवर्क की कुल लम्बाई 156 किलोमीटर और स्टेशनों की संख्या 132 हो गई है।
भारत समाचार
द्वारका सेक्टर 21 तक जाएगी दिल्ली मेट्रो





















