कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महिला ने 2 बच्चाों सहित आत्मदाह किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कथित रूप से पति द्वारा बीमार बच्चों के इलाज के लिए पैसे न दिए जाने से क्षुब्ध पत्नी ने दो बच्चों के साथ आत्मदाह कर लिया। पुलिस के मुताबिक जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र के शाहाबाद गांव में 32 वर्षीय मंजू ने शुक्रवार शाम अपने दो बच्चों शिवम (4)और रेनू (1 वर्ष) के साथ अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद मंजू ने मिट्टी का तेल छि़डककर आग लगी ली जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मंजू के दोनों बच्चो पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीडित थे।
स्थानीय थाना प्रभारी शगीर अहमद ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, ""प्रारंभिक जांच के मुताबिक मंजू ने बच्चों के उपचार के लिए पति होरीलाल से कई बार पैसे की मांग की थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। संभवत: बच्चों के इलाज के लिए पैसों का प्रबंध न हो पाने से नाराज मंजू ने क्षुब्ध होकर बच्चों के साथ आत्मदाह कर लिया।"" अहमद ने कहा कि होरीलाल को आत्मदाह के लिए मजबूर करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें