कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मॉडल रिंकी की रहस्यमयी मौत, एक लडकी शक के घेरे में

मुंबई। टेलीविजन प्रस्तोता और अभिनेत्री 28 वर्षीय रिंकी चौधरी ने मुंबई में गोरेगांव स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार, गुरूवार देर रात रिंकी चौधरी का शव रसोईघर में पंखे से लटकता पाया गया।
पुलिस ने बताया, रिंकी के साथ उसका ब्वॉयफ्रेंड शाहिद मलिक भी था। शाहिद बेडरूम की दीवार पर पुताई कर रहा था। रिंकी को पेट की गंध से दिक्कत हो रही थी इसलिए शाहिद ने उसे किचन में चले जाने को कहा। इसके बाद रिंकी वहां से चली गई और किचन को अंदर से बंद कर लिया। शाम को करीब छह बजे कूरियर वाला आया और उसके पास रिंकी के नाम का कूरियर था। शाहिद उसे बताने के लिए किचन की तरफ गया और आवाज लगाई तो रिंकी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद शाहिद ने उसके मोबाइल फोन का नंबर मिलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ गडबडी की आशंका भांपकर शाहिद ने दरवाजा तोड दिया तो उसने रिंकी को किचन की छत से लटकते देखा। शाहिद उसे उतारकर कमरे में लाया और उसके मुंह पर पानी के छींटे मारे, जब उसने कोई हरकत नहीं की तो शाहिद ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। रिंकी को सिद्धार्थ हास्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मरने के बाद लाया गया घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मॉडल रिंकी के मौत के मामले में दिल्ली की टि्वंसी नाम की लडकी भी शक के दायरे में है। टि्वंसी कई दिनों से रिंकी को फोन कर धमकी दे रही थी। पुलिस का कहना है कि टि्वंसी रिंकी के ब्वॉयफ्रेड शाहिद मलिक की पुरानी गर्लफ्रेंड है। कुछ दिनों पहले ही इसका शाहिद से ब्रेकअप हो गया था। लेकिन जब टि्वंसी को मालूम चला कि शाहिद और रिंकी की शादी होने वाली है तो वो रिंकी को धमकी देने लगी।
पुलिस ने रिंकी के ब्वॉयफ्रेंड शाहिद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस शाहिद से लगातार पूछताछ कर रही है। रिंकी ने मेरे बाप पहले आप, मालामाल विकली, ये कैसा प्रेम है और लवगुरू सहित कई फिल्मों में काम किया है। रिंकी ने जस्सी जैसी कोई नहीं, सीआईडी और लेखा-जोखा टीवी सीरियल में भी काम किया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें