नई दिल्ली। पुणे की रहने वाली शीतल महाजन ने स्काई डाइविंग में भारत के लिए नया रिकार्ड बनाया है। 19 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार करीब रात आठ बजे स्पेन में शीतल ने हवाई जहाज से विंग सूट में 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई।
13 हजkर फीट से चार फीट की ऊंचाई तक हवा में कलाबाजी करने के बाद शीलत ने अपना पैराशूट खोला और फिर वह आराम से नीचे धरती पर उतर आई। इस तरह से विंग सूट जम्प से इससे पहले किसी भारतीय ने यह कारनामा करके नहीं दिखाया था। इससे पहले शीतल शून्य से 37 डिग्री कम तापमान में नार्थ पोल पर 24 सौ फीट से छलांग लगाने और दिसंबर 2006 मे अटार्कटिका में 11 हजार छह सौ फीट की ऊंचाई से छलांग लगा चुकी है। शीतल फिलहाल फिनलैड में रहती है।





















