नई दिल्ली। पूर्व टेस्ट खिल़ाडी मोहिंदर अमरनाथ को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)की गर्वनिंग काउंसिल का सदस्य नामजद किया गया है।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल का पुनर्गठन करते हुए सुनील गावस्कर को इसमें शामिल नहीं किया गया है और मंसूर अली खान ने कथित तौर पर स्वयं इससे अलग रहने का अनुरोध किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एन.श्रीनिवासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ""मोहिंदर अमरनाथ को आईपीएल गवर्निग काउंसिल में शामिल किया गया है। गवर्निग कौंसिल में वह और रवि शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर होंगे। उनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा।""
भारत समाचार
मोहिंदर, शास्त्री आईपीएल गवर्निग काउंसिल में शामिल





















