कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

श्रीलंका की पहली पारी 229 रनों पर सिमटी

कानपुर। तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरूवार को श्रीलंकाई टीम की पहली पारी 229 रनों पर समेट दी। भारतीय टीम की ओर से श्रीसंत ने पांच विकेट लिए जबकि लेग स्पिनर प्रज्ञान ओझा और हरभजन सिंह ने दो-दो सफलताएं अर्जित की। जहीर खान को एक विकेट मिला। भारतीय टीम की पहली पारी के स्कोर 642 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम 413 रन पीछे रह गई। इस तरह श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी।
श्रीलंका की ओर से पहली पारी में सलामी बल्लेबाज थरंगा परानाविताना ने 38, कप्तान कुमार संगकारा ने 44, माहेला जयवर्धने ने 47 और प्रसन्ना जयवर्धने ने 39 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने गौतम गंभीर (167), राहुल द्रविड (144), वीरेंद्र सहवाग (131), युवराज सिंह (67) और वी.वी.एस. लक्ष्मण (63) की बदौलत अपनी पहली पारी में 642 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर ने भी 40 रनों का योगदान दिया था। श्रीलंका की ओर से स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए थे। अहमदाबाद में खेला गया तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें