पुरूलिया/रायपुर। प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) ने रविवार को चेतावनी दी कि यदि केन्द्र सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई जारी रखी तो दंतेवाडा की तरह और भी हमले किए जाएंगे। छत्तीसगढ के इस जिले में पिछले दिनों नक्सलियों ने एक बडा हमला कर सीआरपीएफ के 76 जवानों को मौत के घाट उतार दिया था। मीडियो को भेजे फैक्स में माओवादियों ने कहा है केन्द्र सगंठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई बंद नही करता, तो दंतेवाडा की तरह और हमलों को अंजाम दिया जाएगा। नक्सलियों ने दंतेवाडा की घटना में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों से सहानुभूति जताते हुए कहा कि वे उन्हें मुआवजा देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, हम यह भी चाहते है कि लोग बाहर आएं और उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएं। नक्सलियों ने लोगों से कहा कि उनके संघर्ष को समर्थन दे और सुरक्षा बलों के खबरी के तरह काम नहीं करें।
भारत समाचार
नक्सलियों ने फिर दंतेवाडा जैसे हमले की चेतावनी दी





















