लंदन। ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर की कामयाबी से देव पटेल अच्छी खासी शोहरत बटोर चुके है लेकिन अब उनकी मांग दूसरी वजहों से भी बढ रही हैं। कॉन्टेक्टम्यूजिक की मानें तो देव से कई लोग प्यार के नुस्खे पूछ रहे है। इनमें एक नाम ब्रिटिश टीवी सीरीज स्किन्स में देव के साथ काम कर चुके निकोलस हॉल्ट का भी हैं। निकोलस ने देव से लडकियों से मिलने के तौर तरीकों के बारे में खास तौर पर पूछा है। देव के लव गुरू बनने का अफसाना फ्रीडा पिंटो के साथ चल रहे उनके रोमांस के साथ शुरू हुआ हैं।