कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अगले माह अमेरिका जाएंगे प्रणब मुखर्जी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी पांच से नौ अक्टूबर के बीच अमेरिकी शहर न्यूयार्क और वाशिंगटन का दौरा करेंगे।

मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में हिस्सा लेने के अलावा कई अन्य बैठकों में शिरकत करेंगे। अपने पांच दिवसीय दौरे में मुखर्जी वाशिंगटन में सात-आठ अक्टूबर को राष्ट्रमंडल के वित्त मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक आठ से 10 अक्टूबर को वाशिंगटन में होगी। विश्व के नेता आईएमएफ और विश्व बैंक के प्रशासनिक ढांचे में सुधार की वकालत करेंगे। दौरे के दौरान मुखर्जी के साथ वित्त सचिव अशोक चावला और मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बासु भी होंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें