कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हिंदी को प्रौद्योगिकी की दृष्टि से संपन्न करना नितांत आवश्यक: राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 14 सितंबर। सोमवार को हिंदी दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोघित करते हुए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में राजभाषा हिंदी को प्रौद्योगिकी की दृष्टि से संपन्न करना नितांत आवश्यक है और हिंदी की प्रसार वृद्धि के लिए हमें इसकी सरलता को बनाए रखने के साथ-साथ इसकी शब्द संपदा में और वृद्धि करनी होगी। राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान समय में सूचना प्रौद्योगिकी तथा अनुवाद क्षेत्र में नित नए-नए साफ्टवेयर विकसित किए जा रहे है। हिंदी के प्रयोग में सहायक साफ्टवेयर का निर्माण नवीनतम तकनीक को घ्यान में रखकर किया जाना चाहिए तभी हिंदी और सूचना प्रौद्योगिकी के बीच सामंजस्य स्थापित हो सकेगा। उन्होंने हिंदी के प्रसार का जिक्र करते हुए कहा कि यह कार्य हम संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं के शब्दों को अपना कर सहजता से कर सकते है।
इसी तरह अन्य भारतीय भाषाओं में भी हिंदी के शब्दों को अपनाया जा सकता है। इससे जहां हमारी सामाजिक संस्कृति और सुदृढ होगी वही भावनात्मक एकता भी मजबूत होगी। राष्ट्रपति ने कहा कि इंटरनेट हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुझे बताया गया है कि राजभाषा विभाग इस इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। मैं इसके लिए उन्हें अपनी बघाई देती हूं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें