नई दिल्ली। सोनिया गांधी पर सुदर्शन के आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संघ के खिलाफ देशभर में हल्ला बोल दिया है। व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन और पुतले जलाए जा रहे हैं।
कांग्रेस ने मामले में सुदर्शन के माफी न मांगने पर आपराधिक मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी है। सुदर्शन का बयान गुरूवार को अखबारों में आने के बाद से ही कांग्रेस समर्थकों ने जगह-जगह हंगामा और सुदर्शन के पुतले जलाने शुरू कर दिए थे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख सुदर्शAन ने बुधवार को आरएसएस के धरने को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी के आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था और गंभीर आरोप लगाए थे। कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए गुरूवार को कांग्रेसियों ने आरएसएस दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया था और सुदर्शन के खिलाफ नारेबाजी की थी।
साथ ही चेतावनी दी थी कि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक आरएसएस ने सोनिया गांधी और कांग्रेस से माफी नहीं मांगी, तो वे इस दफ्तर फिर हल्ला बोलेंगे। इस चेतावनी के मद्देनजर पुलिस ने दिल्ली में आरएसएस के दफ्तर केशव कुंज के बाहर सुरक्षा क़डी कर दी है। मालूम हो कि भोपाल में आयोजित संघ के धरने में शामिल हुए सुदर्शन ने सोनिया गांधी की पैदाइश और निष्ठा को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कही थीं।
कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिय जताते हुए सुदर्शन की क़डी निंदा की। माहौल बिग़डता देख पूर्व प्रमुख के बयान से संघ ने भी किनारा कर लिया। सुदर्शन के बयानों की वजह से संघ पहले भी कई बर परेशानियों से घिरा। बाबरी मस्जिद को लेकर भी सुदर्शन आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। शायद इसी वजह से उन्हें संघ प्रमुख के पद से हटाया भी गया था।
भारत समाचार
सुदर्शन के बयान पर कांग्रेसियों का देशभर में बवाल





















