लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री कैरी मुलिगन अपने पति शिया लाब्योफ से अलग होने के बाद इन दिनों हॉलीवुड के एक सस्ते होटल में ठहरी हैं।
वेबसाइट "डेली स्टार डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक इससे जाहिर है कि मुलिगन और लाब्योफ के बीच अलग होने के बाद रिश्ते सामान्य नहीं हैं। मुलिगन इन दिनों लॉस एंजेलिस में फिल्म "ड्राइव" की शूटिंग कर रही हैं और इस दौरान वह पश्चिमी हॉलीवुड के एक मोटल (राजमार्गो पर स्थित होटल) में ठहरी हैं।
इस होटल में ठहरने का एक रात का किराया मात्र 108 डॉलर है। इस बीच, खबर है कि लीब्योफ फिल्म "ट्रांसफामर्स-3" की अपनी सहअभिनेत्री रोजी हटिन्गटन व्हीटले के करीब आ गए हैं।
भारत समाचार
पति से अलग होने के बाद सस्ते होटल में ठहरी हैं मुलिगन





















