कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सरोजनी नगर मार्केट विस्फोट स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना

नई दिल्ली। दिल्ली में वर्ष 2005 में दीपावली से पहले सरोजनी नगर मार्केट में हुए विस्फोट में मृतकों और घायलों के परिजन शुक्रवार को घटनास्थल पर आयोजित एक सर्वधर्म प्रार्थना में एकत्रित हुए और पीडितों को श्रद्धांजलि दी। विस्फोट में 61 लोगों की मौत हुई थी।
विस्फोट की पांचवी बरसी पर घटनास्थल पर करीब 60 लोग जुटे और एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। सरोजनी नगर मार्केट में व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा, ""परिजनों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।""
गौरतलब है कि सरोजनी नगर मार्केट में वर्ष 2005 में दीपावली से पहले हुए शक्तिशाली विस्फोट की वजह से त्योहार की खुशियां गम में बदल गई थीं। इस घटना की अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने निंदा की थी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें