नई दिल्ली। सोना निवेशकों के लिए एक बार फिर सुरक्षित निवेश के रूप में अपनी पुरानी ख्याति पर खरा उतरा है। आशा और निराशा के बीच झूलते शेयर और बौंड बाजारों के विपरीत सोना लंबी रेस का घोडा बन कर उभरा और बाजार के लोगों का कहना है कि पिछले एक दशक में सोने ने सालाना औसतन 20 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इसे किसी भी परिसंपत्ति के लिए प्रतिफल की बहुत अच्छी दर माना जा रहा है।
स्वर्ण बाजार के विश्लेषकों ने कहा, यदि पिछले दस साल के आंकडे देखे जाएं, तो सोने ने औसतन 21 प्रतिशत सालाना रिटर्न दिया है। इस लिहाज से यह माना जा सकता है कि सोने से बेहतर सुरक्षित निवेश का कोई विकल्प नहीं है। शेयरों के मुकाबले सोना इस साल भी रिटर्न में आगे है। एक जनवरी 2010 को सोना स्टैंडर्ड 16,900 रूपए पर था, जो दो जून को 18,950 रूपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस तरह पहले पांच माह में इस पर 12 से 13 फीसदी का रिटर्न मिला है।
भारत समाचार
रिटर्न में सोना अव्वल





















