कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सूटकेस में चलती है मेरी जिंदगी: फ्रीडा

लंदन। ऑस्कर विजेता फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" में अभिनय के बाद मशहूर हुईं और मुम्बई में जन्मी अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो कहती हैं कि उनका कोई स्थायी पता नहीं है और वह पिछले दो साल से तीन सूटकेसों के साथ जिंदगी गुजार रही हैं।

वेबसाइट "फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट युके" के मुताबिक फ्रीडा कहती हैं, ""मैं ये कहना चाहती हूं कि मैं किसी जगह रहती हूं लेकिन इस समय मैं अपने तीन सूटकेसों के साथ दो साल से पूरी दुनिया में घूम रही हूं। मैं बैग्स में केवल कप़डे रखती हूं।"" वह कहती हैं, ""मेरे पास स्थायी पता नहीं है। मैं मुम्बई को अपना घर कहती हूं लेकिन पिछले साल वुडी एलन की फिल्म करने के दौरान मैं लंदन आ गई और मैं इसे अपने दूसरे घर के रूप में पसंद करती हूं। मुझे न्यूयार्क भी पसंद है।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें