कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एक्शन फिल्म करना चाहता हूं : बोस

नई दिल्ली। अभिनेता राहुल बोस खेलों के शौकीन हैं और अब वह एक मार-ध़ाड से भरपूर फिल्म में अभिनय करने के ख्वाहिशमंद हैं लेकिन वह बॉलीवुड की पारंपरिक फिल्मों में काम नहीं करना चाहते। वह कहते हैं कि मुख्यधारा से अलग फिल्में और विश्व सिनेमा उन्हें हमेशा आकर्षित करते हैं।
बोस ने कहा, ""मैं व्यावसायिक फिल्मों में कम नजर आता हूं क्योंकि मेरी प्राथमिकता हमेशा से विश्व सिनेमा रहा है। फिर चाहे वह "स्पिलिट वाइड ओपन" फिल्म हो या "इंग्लिश, अगस्त", मेरा झुकाव हमेशा से मुख्यधारा से अलग फिल्मों की ओर रहा है।"" उन्होंने कहा, ""मैं कभी भी एक पारंपरिक व्यावसायिक फिल्म नहीं करना चाहूंगा लेकिन अब मैं एक मार-ध़ाड से भरपूर फिल्म करना चाहता हूं। स्टंट और रोमांच में हमेशा से मेरी रूचि रही है। खेलों के प्रति मेरे जुनून के चलते ही अब मैं एक्शन फिल्म करना चाहता हूं। मैं हमेशा सोचता हूं कि मैं कम से कम एक ऎसी फिल्म करूंगा जिसमें मैं हवा में उ़डान भरूंगा।"" एनजीओ "ऑक्सफेम इंडिया" के ब्रांड एम्बेस्डर 43 वर्षीय बोस लेह के निवासियों के प्रति समर्थन जुटाने के लिए यहां पहुंचे थे। अगस्त में लेह में बादल फटने की घटना के बाद भारी तबाही हुई थी।
बोस ने 1994 में आई देव बेनेगल की फिल्म "इंग्लिश अगस्त" से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। यह फिल्म नौकरशाही पर एक व्यंग्य है। वैसे उन्होंने बॉलीवुड की "तक्षक", "सिलसिले" और "प्यार के साइड इफेक्ट्स" जैसी मुख्यधारा की फिल्मों में भी अभिनय किया है। बोस को "मिस्टर एंड मिसेज अय्यर", "15 पार्क एवेन्यू", "अनुरानन", "चमेली" और "जैपनीज वाइफ" जैसी मुख्यधारा से अलग फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है।
उनकी आने वाली फिल्मों में "आई एम" और "कुछ लव जैसा" शामिल हैं। निर्देशक ओनिर की "आई एम" में वह एक समलैंगिक किरदार कर रहे हैं जबकि विपुल शाह की "कुछ लव जैसा" में शैफाली शाह के साथ अभिनय करते दिखेंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें