कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मेरी मां मेरी हीरो है: सलदाना

लंदन। "अवतार" अभिनेत्री जो सलदाना का कहना है कि उनकी मां ही उनके लिए सबसे ब़डी हीरो हैं। उनके मुताबिक उन्हें बेहतर जिंदगी देने के लिए उनकी मां ने कई कुर्बानियां दी। वेबसाइट फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार सलदाना ने यह खुलासा किया कि जब वह महज नौ साल की थी तभी उनके पिता का देहावसान हो गया था। इसके बाद उनकी मां न्यूयार्क का घर छो़ड उनकी बहनों के साथ उनके पैतृक घर चली आई।
सलदाना ने कहा, ""मेरी मां ही मेरी हीरो है। हम पढ़ सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें, इसके लिए मेरी मां ने बहुत कुर्बानियां दी। वह हमेशा हमें प्यार, मूल्यों व परिवार के प्रति सचेत करती रहती हैं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें