कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गिलानी ने बंद का आह्वान स्थगित किया

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में पिछले पांच महीनों से प्रदर्शन और बंद का आह्वान करने वाले अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने बुधवार को यहां के लोगों से अपनी अगली रणनीति के लिए सलाह मांगी है।

हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी ध़डे के नेता गिलानी ने अपने 13 और 15 नवंबर के बंद के आह्वान को स्थगित कर दिया है। ऎसा माना जा रहा है कि उनके इस कदम से घाटी में बंद और प्रदर्शनों का दौर खत्म हो जाएगा। पिछले पांच महीनों में घाटी में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए झ़्ाडपों में 110 लोगों की जानें गई हैं। अपने बंद के आह्वान को स्थगित करते हुए गिलानी ने लोगों से इस मामले में सुझाव देने के लिए कहा है। गिलानी ने बुधवार को कहा, ""अपनी मांगों को सामने लाने के लिए हमें बंद का आह्वान करने के लिए बाध्य होना प़डा था, क्योंकि भारतीय सेना हमारे प्रदर्शनों को दबा रही थी।"" गिलानी ने कहा कि सईद अली हमदानी के उर्स के मद्देनजर 13 नवंबर की प्रस्तावित ह़डताल को स्थगित किया गया है। इस उर्स को शाह-ए-हमदान के नाम से भी जाना जाता है। उधर, सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "" किसी भी समाज के लिए पांच महीनों तक रोजमर्रा के जीवन से अलग-थलग रहना संभव नहीं है। उन्हें इस बात का अहसास थो़डी देर से हुआ है। ""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें