कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

परीक्षा पत्र लीक मामले में कमांडर गिरफ्तार

मुंबई। सी.बी.आई ने नौसेना के परीक्षा पत्र लीक मामले में नौसेना में आई.एन.आंग्रे के एक कमांडर को गिरफ्तार किया है। सी.बी.आई. के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरसी सैनी को मंगलवार शाम गिरफ्तार किया गया।

सी.बी.आई के अनुसार परीक्षा पत्र तैयार करने में सैनी शामिल था और अब तक गिरफ्तार हुए अन्य चार लोगों के साथ उसके संबंध हैं। उल्लेखनीय है कि सी.बी.आई. की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने परीक्षा पत्र लीक होने के मामले में 26 सितम्बर को चार लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें पश्चिमी और पूर्वी नौसेना कमांडर के दो प्रशासनिक अधिकारी आर.सी. नाइक और डी.एस. मूर्ति शामिल थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें