कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

24 को होंगी शिल्पा व राज की सगाई

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शनिवार (24 अक्टूबर) को अपने दोस्त लंदन के उद्योगपति राज कु्रंदा से सगाई करने जा रही हैं। सगाई सेरिमनी राज के जूहु वाले घर में होंगी और इसमें दोनों परिवारों के अलावा करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे। हालांकि "बिग बॉस-3" में हिस्सा ले रहीं उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी इस मौके पर मौजूद नहीं रह पाएंगी। सूत्रों के अनुसार इस मौके पर शिल्पा मनीष मल्होत्रा के डिजायन किए हुए कपडे पहनेंगी, जबकि जूलरी बांद्रा के एक नामी स्टोर में तैयार करवाई गई हैं। बडी बहन की सगाई के मौके पर शमिता के मौजूद ना रहने के सवाल पर शिल्पा की एक करीबी दोस्त ने कहा कि यह सब काफी जल्दी में हो रहा हैं। उनका कहना है कि राज ने इस दीपावली के मौके पर सगाई की बात रखी, जिसे शिल्पा ने अपने माता-पिता से सलाह लेने के बाद मान लिया। उन्होंने कहा कि सगाई सेरिमनी में काफी कम लोगों को बुलाया गया हैं। दोस्त ने बताया कि दोनों 2010 के शुरू में ही शादी कर लेंगे। उनका कहना है कि शमिता के बिग बॉस से बाहर आते ही दोनों शादी करने की भी सोच रहे है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें