काठमांडू। नेपाल के केंद्रीय बैंक ने भारतीय रूपये के साथ राष्ट्रीय मुद्रा की विनिमय दर में परिवर्तन से इनकार कर दिया है। नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने एक बयान जारी कर कहा, ""यह सूचित किया जाता है कि भारतीय रूपये के साथ विनिमय की दर को देश की आर्थिक स्थिरता का आधार माना जाता है लेकिन ऎसी स्थिति नहीं है कि दर में परिवर्तन किया जाए।""
एनआरबी के निदा-निर्देशों के मुताबिक भारतीय रूपये की विनिमय दर 1.60 रूपये है। दरअसल, लंदन से प्रकाशित अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने प्रकाशित एनआरबी के गवर्नर युबराज खाटिव़ाडा के साक्षात्कार के बाद मीडिया में भारतीय रूपये के मुकाबले नेपाली रूपये की विनिमय दर में परिर्वतन का दावा किया गया है। नेपाल के स्थानीय मीडिया में खाटिव़ाडा की इस बात को लेकर आलोचना हो रही है कि वह अफरा-तफरी फैलाकर भारतीय रूपये की खरीददारी बढ़ाना चाहते हैं।





















