कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एशियाई खेल : भारतीय फुटबाल टीम का पहला मैच कुवैत से

नई दिल्ली। चीन के शहर गुआंगझोउ में 12 नवम्बर से शुरू हो रहे 16वें एशियाई खेलों के अंतर्गत भारतीय फुटबाल टीम की पहली भि़डंत सात नवम्बर को कुवैत के साथ होगी।
एशियाई खेलों का आधिकारिक उद्घाटन 12 नवम्बर को होना है लेकिन फुटबाल के मुकाबले सात नवम्बर से शुरू हो जाएंगे। एशियाई खेलों के लिए भारत को ग्रुप-डी में रखा गया है। इस ग्रुप में कुवैत के अलावा मौजूदा चैम्पियन कतर और सिंगापुर की टीमें हैं। भारत को कतर से नौ नवम्बर को और सिंगापुर के साथ 11 नवम्बर को खेलना है।
मेजबान चीन को ग्रुप-ए में मलेशिया, किर्गिस्तान और जापान के साथ रखा गया है जबकि ग्रुप-एफ में थाईलैंड, मालदीव, ओमान और पाकिस्तान की टीमें हैं। ग्रुप-बी में वियतनाम, बहरीन, ईरान और तुर्कमेनिस्तान की टीमें है। इसी तरह ग्रुप-सी में दक्षिण कोरिया, फिलीस्तीन, जॉर्डन और उत्तरी कोरिया को रखा गया है। ग्रुप-ई में उज्बेकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश और हांगकांग की टीमें हैं। प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमें अंतिम-16 में पहुचेंगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें