कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गोलमाल में संवादों की कमी नहीं खली : तुषार

मुम्बई। शायद ही किसी को बिना संवादों की कोई भूमिका पसंद आए लेकिन "गोलमाल" श्रृंखला की फिल्मों में एक गूंगे का किरदार करने वाले अभिनेता तुषार कपूर को उनकी इस तरह की भूमिकाएं उबाऊ नहीं लगती हैं।
तुषार ने कहा, ""मुझे यह कभी भी महसूस नहीं हुआ कि फिल्म में मेरे संवाद नहीं है। इस किरदार को आज सब पहचानते हैं क्योंकि यह गूंगा है, यदि ऎसा नहीं होता तो यह भी किसी अन्य किरदार जैसा ही होता। इस किरदार को पूरी फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण दृश्य मिलते हैं। इसलिए मुझे कभी भी किसी और चीज की आवश्यकता महसूस नहीं होती।"" तुषार ने 2006 में आई "गोलमाल" में लकी का किरदार किया था। इसके बाद उन्होंने 2008 में आई "गोलमाल रिटन्र्स" में इस किरदार को और विस्तार दिया। ये दोनों ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर बेहद सफल रही थीं। अब इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म "गोलमाल 3" पांच नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है और तुषार इसमें भी मूक अभिनय करेंगे।
फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलप़डे और अरशद वारसी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।  तुषार की आने वाली फिल्मों में "लव यू मि. कलाकार", "हम, तुम और शबाना", "शोर" और "रन भोला" शामिल हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें