लंदन। मैडागास्कर में बिल्ली के आकार की नेवले जैसी एक नई मांसाहारी स्तनधारी प्रजाति की खोज हुई है। भूरे रंग की यह स्तनधारी प्रजाति नेवले जैसे जीव के परिवार से सम्बंधित है जो केवल हिंद महासागर के द्वीपों में पाए जाते हैं। दुनियाभर में नेवले विलुप्तप्राय प्रजाति हैं। इस नई प्रजाति को "वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट" के शोधकर्ता डुरैल ने खोजा है। उनके नाम पर इसे "डुरैल्स वोंटसिरा" नाम दिया गया है।
समाचार पत्र "डेली मेल" के मुताबिक नई प्रजाति के इस जीव को सबसे पहले "डुरैल वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट" के एक दल ने 2004 में एक झील में तैरते देखा था। उसकी जांच के बाद दल को पता चला कि उन्होंने एक नई प्रजाति को खोजा है। यह पिछले 24 सालों में खोजी गई मांसाहारी स्तनधारियों की पहली नई प्रजाति है।
भारत समाचार
मैडागास्कर में नेवले जैसी नई प्रजाति मिली




















