कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एनजीओ कर्मचारी से 4 लाखरूपये लूटे

समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिले के रोस़डा थाना क्षेत्र में अज्ञात लुटेरे शुक्रवार को दिनदह़ाडे एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के एक कर्मचारी से चार लाख रूपये लूटकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार एनजीओ कर्मचारी मनोज चौधरी अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाईकिल से कल्याणपुर गांव जा रहे थे कि रास्ते में पहले से घात लगाए हुए अज्ञात लोगों ने उनसे हथियारों के बल पर चार लाख रूपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बताया जाता है कि लुटेरे दो मोटरसाईकिलों पर सवार थे। रोस़डा थाना के प्रभारी मोहम्मद आरिफ हुसैन ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है और लुटेरों को पक़डने के लिए छापेमारी की जा रही है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें