सितंबर माह में मारूति की बिक्री मे 17.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Sep 30, 2009 10:44 PM
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। देश की सबसे ब़डी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री में सितंबर माह में 17.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सितंबर में कंपनी ने 88,306 कारों की बिक्री की। कंपनी ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा है इस दौरान घरेलू बाजार में भी कंपनी की कारों की बिक्री मे 10.7 प्रतिशत इजाफा हुआ। इस सितंबर में कंपनी ने घरेलू बाजार में 71,594 कारें बेची। पिछले साल की यह संख्या 64,682 थी। सितंबर में कंपनी के निर्यात में भी 85.4 फीसदी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल कंपनी ने 6,318 कारों का निर्यात किया था जबकि इस साल यह संख्या बढ़कर 11,712 हो गई। कभी कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल मारूति-800 की बिक्री सितंबर के दौरान 7.5 प्रतिशत घटकर 3,207 इकाई रही। सितंबर, 2008 में कंपनी ने 3,467 मारूति-800 कारें बेची थी।