श्रीनगर। अलगाववादियों द्वारा किए गए बंद के आह्वान के बावजूद प्रशासन ने जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कफ्र्यू नहीं लगाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ""श्रीनगर शहर में रविवार को कहीं भी कफ्र्यू या प्रतिबंध नहीं है। उत्तरी कश्मीर के पल्हालान और देलिना गांवों तथा दक्षिणी कश्मीर के बिज्बेहारा और अनंतनाग में प्रतिबंध लगाए गए हैं।
"" शनिवार को भी अलगाववादियों ने बंद का आह्वान किया था लेकिन इसके बावजूद श्रीनगर में कफ्र्यू नहीं लगाया गया था। शहर की दुकानें, औद्योगिक प्रतिष्ठान, बैंक, शौक्षिक संस्थान और डाकघर बंद रहे। रविवार को अवकाश होने के बावजूद स्थिति अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा राहत रही।
हुर्रियत संगठन के कट्टरपंथी ध़डे के नेता सैयद अली गिलानी ने रविवार को कश्मीर घाटी में पूरी तरह से बंद रखने की अपील की है। गिलानी पिछले चार महीनों से घाटी में विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम का कैलेंडर जारी कर रहे हैं। घाटी में गत 11 जून से जारी हिंसा के ताजा दौर में अब तक करीब 109 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत समाचार
श्रीनगर में बंद के बावजूद कफ्र्यू नहीं





















