कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत दौरे के लिए कीवी टीम घोषित, 2 नए चेहरे

वेलिंग्टन। आगामी भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है। डेनियल विटोरी की कप्तानी में चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में नार्दन डिस्ट्रिक्ट्स के युवा बल्लेबाज केन विलियमसन और कैन्टरबरी के तेज गेंदबाज हामिश बेनेट को जगह दी गई है। चार नवम्बर को अहमदाबाद में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल को भी जगह दी गई है, जो अपने देश की ए टीम के साथ जिंबाब्वे दौरे पर हैं।
कीवी टीम को हाल ही में बांग्लादेश के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में 0-4 से हार मिली थी। गुपटिल के अलावा ब्रेंट अर्नेल, क्रिस मार्टिन, टिम मिशिंटोस, गारेथ हॉपकिंस और जीतन पटेल जिंबाब्वे दौरे पर हैं और ये सभी जिम्बाब्वे से सीधे भारत के लिए उ़डान भरेंगे। दूसरी ओर, विलियमसन और बेनेट श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं लेकिन उन्हें टेस्ट मैचौं में खेलने का पहला अनुभव होगा। कोच और चयनकर्ता मार्क ग्रेटबैच ने कहा है कि विलियमसन और बेनेट टेस्ट टीम में जगह पाने के हकदार थे क्योंकि बांग्लादेश दौरे में उनका प्रदर्शन उम्दा रहा था। विलियमसन ने बांग्लादेश में शतक ज़्ाडा था। कीवी टीम को भारत में तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है। टेस्ट श्रृंखला के लिए पीटर इंग्राम, मैथ्यू सिनक्लेयर और जेम्स फ्रेंकलिन को टीम में जगह नहीं दी गई है। एकदिवसीय टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। टेस्ट टीम इस प्रकार है : ब्रेंट अर्नेल, हामिश बेनेट, मार्टिन गुपटिल, गारेथ हॉपकिन्स, क्रिस मार्टिन, ब्रेंडन मैक्लम, टिम मिशिंटोस, एंडी मैके, जीतन पटेल, जेसी राइडर, टिम साउदी, रॉस टेलर, डेनियल विटोरी, ब्रेंडन वॉटलिंग और केन विलियमसन।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें