भारत समाचार
आंध्र सरकार सदमे में

पृथक तेलंगाना की मांग को लेकर विजयवाडा में तेलुगू देशम के दो विधायकों डी उमा महेश्वर राव ओर सीएच रामा कोट्टइया ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। साथ ही तेलंगाना क्षेत्र में तेलुगू देशम के दो विधायकों ने पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रवैए के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना था कि इसके पहले चंद्रबाबू नायडू ने पृथक तेलंगाना के समर्थन का वादा किया था लेकिन अब वो इससे पीछे हट गए है। इधर इसके विरोध में भूख ह़डतालों का दौर जारी है।
पृथक तेलंगाना के प्रस्ताव के विरोध में 130 विधायक अपना इस्तीफा विधानसभाध्यक्ष को दे चुके है, जिनमें 76 सत्तरूढ कांग्रेस के सदस्य है। कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी और प्रजा राज्य पार्टी और मेयर और जनप्रतिनिधियों ने भी इस्तीफे की धमकी दी है।




















