कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

10 अरब डॉलर के सौदों से संबंधों को मजबूती मिली

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबमा ने सोमवार को कहा कि मुम्बई में हुए 10 अरब डॉलर के समझौतों से अमेरिका के कारोबारी साझेदारों में भारत का दर्जा और भी ऊंचा हो गया है।

ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में यह बयान दिया। ओबामा की चार दिवसीय भारत यात्रा के पहले दिन मुम्बई में दोनों देशों के बीच करीब 10 अरब डॉलर के कारोबारी समझौता हुए। इससे अमेरिका में 50,000 से अधिक नौकरियों के सृजन की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच पांच अरब डॉलर के रक्षा सौदे से अमेरिका में 26,500 नौकरियों का सृजन होगा। अमेरिका से 10 ं सी-17 ग्लोब मास्टर-3 सैन्य परिवहन विमान खरीदने के एक 4.1 अरब डॉलर के सौदे से अमेरिकी बोइंग कम्पनी को 22,160 नौकरियों का सृजन होगा। भारत ने सबसे कम बोली लगाने के कारण अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक कम्पनी को एम414 मॉडल के 107 इंजनों की आपूर्ति करने के लिए भी चुना है। ये इंजन हल्के ल़डाकू विमान तेजस में लगाए जाएंगे। लगभग 82 करो़ड डॉलर से अधिक के इस सौदे से अमेरिका में 4,440 नौकरियों का सृजन करने में मदद मिलेगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें