कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : दिल्ली पुलिस ने शुरू किया सुरक्षा अभ्यास

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल की सुरक्षा तैयारियों में जुटी दिल्ली पुलिस ने सभी आयोजन स्थलों पर सुरक्षा अभ्यास शुरू कर दिया है। सुरक्षा संबंधी तैयारियों का बाकायदा खाका तैयार क लिया गया है। हर आयोजन स्थल पर सुरक्षा को लेकर कितने प्वाइंट होंगे। कहां-कहां मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। हैड मैटल डिटेक्टर के साथ सुरक्षाकर्मी किस प्वाइंट पर जांच करेंगे। बेगेज स्कैनर पर सुरक्षा की क्या व्यवस्था होगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कमांडों दस्ते को किस किस प्वाइंट पर तैना किया जाएगा। इन सभी पहलुओं को लेकर तैयारियों जोर शोर से चल रही है। हालाकि आयोजन स्थलों की सुरक्षा की कमान पूरी तरह दिल्ली पुलिस आगामी 15 सितंबर से संभालेगी।
इसके लिए दिल्ली के सभी जिलों में स्थित आयोजन स्थलों की सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम की अगुवाई एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी की अगुवाई में चल रही है। कब कब डॉग स्क्वॉड दस्ते आयोजन स्थलों का निरीक्षण करेंगे, बस निरोधक दस्ते के जांच पडताल का क्या समय होगा। दमकल कर्मियों की टीम की पोजिशन कहां होगी। किस लेयर में दिल्ली पुलिस का दस्ता होगा। किस लेयर में केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों का दस्ता होगा। किस लेयर में दोनों संयुक्त टीम होगी, दोनों आतंरिक लेयर में किस एजेंसी के कमांडों दस्ते की तैनाती रहेगी इसके बारे में सुरक्षा में तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को पूरी तरह अवगत कराया जा रहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें