मुम्बई। ताज होटल के बाहर शनिवार को एक पुलिस अधिकारी अपनी सरकारी रिवाल्वर से दुर्घटनावश चली गोली से घायल हो गया। इस होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी पत्नी मिशेल के साथ ठहरे हैं।
इस घटना से होटल में थो़डी देर के लिए अव्यवस्था फैल गई। घटना राष्ट्रपति ओबामा के रात्रि भोज से पहले हुई। गोली चलने की आवाज से होटल के अंदर और बाहर थो़डी देर के लिए अव्यवस्था फैल गई। अचानक चली गोली सहायक पुलिस निरीक्षक सुहास चौधरी के पैर में लगी। उसे इलाज के लिए सेंट जार्ज अस्पताल में पहुंचाया गया। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा चार दिनों (छह से नौ नवंबर) के भारत दौरे पर हैं।
भारत समाचार
ओबामा यात्रा : दुर्घटनावश चली गोली से पुलिस अधिकारी घायल





















