वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष का अनुमान है कि भारत की वृद्धि दर बढेगी और चीन के करीब हो जाएगी। आईएमएफ के प्रबंध निदेशक डामिनिक स्ट्रास काहन> के एक दल ने सोमवार को कहा कि, हमें भारतीय वृद्धि दर के बढने और बढकर चीन की वृद्धि दर के बहुत आसपास पहुंचने का अनुमान है। हालांकि उन्होंने इस मामले में किसी अवधि का उल्लेख नहीं किया।
स्ट्रास का कहना है कि भारत की विकास कहानी से हम बहुत प्रभावित है और उनकी इस साल बाद में भारत यात्रा की योजना है। स्ट्रास को इसी साल भारत आना था लेकिन यूरोपीय आसमान में छायी धूल के कारण उनकी यात्रा रद्द कर दी गई थी।
भारत समाचार
विकास दर में चीन के करीब पहुंच जाएगा भारत





















