नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के पहले मुम्बई का हवाई क्षेत्रसुरक्षा की दृष्टि से बंद रहेगा। ओबामा शनिवार को मुम्बई हवाई अड्डे पर विशेष विमान से उतरेंगे।
भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के सूत्रों ने बताया कि वीवीआईपी फ्लाइट प्रोटोकॉल के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान पहुंचने तकमुम्बई के हवाई क्षेत्र में आवाजाही पर रोक लगी रहेगी। एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा, ""सुरक्षा मुख्य उद्देश्य होने के कारण हम अमेरिकी राष्ट्रपति के पहुंचने और यहां से रवाना होने के दौरान वीवीआईपी फ्लाइट प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।""
अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष विमान के नईदिल्ली और मुम्बई में उतरने और उ़डान भरने के दौरान विमान यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी अमेरिकी और भारतीय सुरक्षा अधिकारी मिलकर संभालेंगे।
उन्होंने बताया कि ओबामा की यात्रा के दौरान वायु सेना के जेट विमान और हेलीकॉप्टर मुम्बई और दिल्ली के आसमान की निगरानी करेंगे।
भारत समाचार
ओबामा की यात्रा के मद्देनजर बंद रहेगा मुम्बई का हवाई क्षेत्र





















