कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दूसरी हरित क्रांति शुरू करने की जरूरत

अगरतला। राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने कहा कि देश में दूसरी हरित क्रांति शुरू करने का समय आ गया है। अगरतला नगरपालिका परिषद द्वारा यहां आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में पाटिल ने कहा कि 1960 के दशक के आखिरी दौरे में शुरू की गई हरित क्रांति ने देश को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। हालांकि वर्तमान समय में जब हम सभी के लिए खाद्य सुरक्षा की बात कर रहे है तो ऎसे समय में दूसरी हरित क्रांति शुरू करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में दूसरा सबस महत्वपूर्ण मिशन परिवहन सेवाओं के साथ ही आधारभूत संरचना का विकास करना। वह पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए सबसे अधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत प्रसन्नता हुई है कि रेलवे लाइन को अगरतला तक विस्तारित कर दिया गया है और इसे दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम तक बढाने के लिए कार्य जारी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें