कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बुजुर्गो के लिए काफी है दो पैग : रिपोर्ट

लंदन। एक अध्ययन में पता चला है कि रात के समय दो छोटे पैग लेना ही बुजुर्गो के लिए पार्याप्त हैं। सिर्फ दो पैग लेने से ही बुजुर्ग अपने आपको असहज महसूस करते हैं और उनके गिरने का जोखिम बना रहता है। वेबसाइट "एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक वैज्ञानिकों ने 60 वर्ष के 13 स्वस्थ लोगों को अपने अध्ययन में शामिल किया। इसमें पुरूषों के साथ ही महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान उन्होंने पाया कि नशे के दौरान ये लोग एक बाधा को पार करने में असहज पाए गए। नीदरलैंड के शोधकर्ता ज्यूडिथ हेगमैन ने कहा, ""शोध के दौरान बुजुर्ग व्यक्तिओं को बाधाओं को पार करने में काफी संघर्ष करते देखा गया। वे प्रतिरोधकों को दो बार धक्का दे रहे थे।"" हेगमेन ने बताया कि इस छोटे पैमाने के दो पैग से बुजुर्गो के दिमाग पर इसका असर प़डता है और उनके गिरने का जोखिम बढ़ जाता है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें