कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उमर व चिदम्बरम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और घाटी में अलगाववादी नेताओं से बातचीत के लिए वार्ताकारों की नियुक्ति पर चर्चा की।
एक अधिकारी ने यहां कहा, ""दो बैठकों में कश्मीर में शांति प्रक्रिया के लिए वार्ताकारों की नियुक्ति के मुद्दे पर चर्चा हुई, लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है।"" एक अधिकारी ने यहां कहा कि अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को राज्य के ताजा हालात से अवगत कराया और वार्ताकारों की नियुक्ति पर भी चर्चा की। ये वार्ताकार कश्मीर में हर वर्ग के लोगों के साथ, खासतौर से अलगाववादियों के साथ एक टिकाऊ संवाद प्रक्रिया शुरू करेंगे। सूत्रों ने कहा कि वार्ताकारों के दल का नेतृत्व कोई राजनीतिज्ञ करेगा। ज्ञात हो कि पिछले महीने केंद्र सरकार ने कश्मीर में शांति के लिए आठ सूत्रीय फार्मूले की घोषणा की थी। इसमें पथराव के आरोप में गिरफ्तार किए गए 245 से अधिक युवकों की रिहाई भी शामिल थी। पिछले तीन महीनों के दौरान घाटी में घटी हिंसक घटनाओं में 100 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है। सरकार, श्रीनगर और अन्य कस्बों से कुछ सुरक्षा चौकियों को भी हटाने पर विचार कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य से 6,700 हज यात्रियों के लिए विशेष बंदोबस्त हेतु प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह किया, क्योंकि इस वर्ष श्रीनगर से मक्का के लिए कोई सीधी उ़डान नहीं होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें